जब भारतीय मूल की एक महिला से प्रेरित हुए ओबामा
आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस दिन भारतीय मूल की एक महिला का एक पत्र साझा किया। साथ ही पूर्व राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी को उस महिला के जीवन में बदलाव लाने के लिए धन्यवाद दिया। महिला (सिंधु) ने पत्र 1996 में मिशेल के संबोधन पर लिखा था।
भारतीय मूल की सिंधु नाम की महिला ने यह पत्र ओबामा को जनवरी में भेजा था। बराक ओबामा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि,” इस महिला के जीवन में बदलाव लाने के लिए मुझे मिशेल पर गर्व है। ओबामा आगे लिखते हैं कि वो इस (सिंधु) महिला की कहानी से प्रेरित हैं। इसलिए मैंने इसे साझा करने की सोची। साथ ही ओबामा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा हमेशा महिलाओं की बराबरी की बात करते रहे हैं। साल 2011 ने उन्होंने मार्च के महीने को महिलाओं का ऐतिहासिक महीना कहकर पुकारा था। उस समय ओबामा ने कहा था कि यह महीना पूरी तरह से महिलाओं की कड़ी मेहनत, उनके सम्मान के प्रति समर्पित किया जाता है।
ओबामा के अनुसार ने कहा कि सिंधु ने “I’m in”विषय के साथ पत्र की शुरुआत करते हुए 1996 की एक घटना के बारे में लिखा गया है। हालांकि मैं इस महिला (सिंधु) को नहीं जानता, जो चेपेल में बोल रही थी। इस महिला की कहानी को सुनना प्रेरणादायी था।